नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। डीएसजीएमसी की धर्म प्रचार कमेटी गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को गुरमुखी की शिक्षा देने के लिए गुरमत कैंप का आयोजन करेगा। इस संबंध में शनिवार को गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के दफ्तर के कॉन्फ्रेंस हॉल में समूह सिंह सभाओं के प्रबंधकों और अध्यापकों की बैठक बुलाई गई। बैठक में तय किया गया कि दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारों और सिंह सभाओं में 1 से 19 जून तक कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बच्चों को गुरमुखी पढ़ना-लिखना, कीर्तन, सिख इतिहास और गुरमत की मूल शिक्षाएं सिखाई जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...