राजधानी में ई-फार्मेसी और डीप डिस्काउंट के विरोध में बंद रहीं दवा दुकानें
रांची, मई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। अवैध ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट कंपनियों की डीप डिस्काउंट नीति के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को आयोजित बंद का राजधानी रांची में व्यापक असर दिखा। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में मेडिकल स्टोर बंद रहे। खासकर रिम्स समेत अन्य बड़े अस्पतालों के आसपास स्थित दवा दुकानों पर ताले लटके रहे, जहां सामान्य दिनों में काफी भीड़ रहती है। मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हुई। रिम्स में इलाजरत मरीजों के परिजनों ने बताया कि जन औषधि केंद्र और अमृत फार्मेसी में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं थीं, जिसके कारण उन्हें दवा की पर्ची लेकर इधर-उधर भटकना पड़ा। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ बंद रहा केमिस्ट व्यापार, मरीज परेशान हालांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.