नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी को मंगलवार सुबह घने कोहरे का सामना करना पड़ा। पालम और सफदरजंग में सुबह दृश्यता 100 मीटर तक पहुंच गई। धुंध के कारण वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। इसी के मद्देनजर कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सुबह कुछ स्थानों पर कम, तो कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। हवा की गति भी बहुत अधिक नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को उत्तर तथा उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इसकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.