नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में रविवार से मौसम के फिर करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिनों तक बदलों की आवाजाही का अनुमान लगाया गया है। इसके बाद तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभव है। राजधानी में अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने का अनुमान है। सोमवार को भी राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह ...