राजधानी में आज और कल बारिश के आसार
नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों में सतह पर 20 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट की संभावना है। यह दौर आठ अप्रैल तक चल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि सात अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसका असर भी राजधानी पर पड़ेगा। साथ ही, राजधानी में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। तीन और चार अप्रैल को तेज हवाएं 30 से 50 किमी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.