नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में सोमवार सुबह से ही घने बादल छाए रहे। बीच-बीच में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में सात डिग्री से ज्यादा तक की गिरावट दर्ज की गई। लोगों को दिन के समय भी हल्की ठंडक का अहसास होने लगा। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिला। दिल्ली में पिछले कुछ समय से दिन के समय तेज गर्मी का आलम बना हुआ था। सुबह से ही निकलने वाली तेज धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा था। डीप डिप्रेशन के बाद हुए मौसम में बदलाव से देश के एक बड़े हिस्से में जोरदार बारिश हुई है। दिल्ली में इस तरह की तेज बारिश तो देखने को नहीं मिली, लेकिन बादल छाने, ठंडी नमी भरी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम में बड़ा...