नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली की हवा में सुधार होने की बजाय प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है। मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। इस सीजन में यह सातवां दिन है जब वायु गुणवत्ता 400 के ऊपर पहुंची हो। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के बीच दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली के लोग इस समय भयावह प्रदूषण वाले दिनों का सामना कर रहे हैं। दिल्ली के वायुमंडल में कोहरे, धुंध और धुएं की एक परत छाई हुई है। हवा की रफ्तार बेहद धीमी है। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन भी बेहद धीमा है। दिल्ली की हवा 14 अक्तूबर से ही सांस लेने लायक नहीं है। इस बीच में ज्यादातर दिन वायु गुणवत्ता का स्तर खराब, बहुत खराब या फिर गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.