नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल के दाम पर 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। ग्यारह दिन के अंदर पेट्रोल डीजल के दामों में यह चौथी वृद्धि है। इस बढ़ोतरी के बावजूद तेल कंपनियों को अभी भी प्रतिदिन 600 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। ऐसे में तेल की कीमतों में अभी और इजाफा हो सकता है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस ताजा वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।15 मई से शुरू हुए कीमतों में संशोधन के तहत पेट्रोल और डीजल के दामों में अब तक कुल मि...