नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में जाम की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड, अंडरपास और स्काईवॉक का निर्माण तेज गति से जारी है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, सराय काले खां से मयूर विहार तक बरापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-तीन का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत हो चुका है। 30 जून तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इसकी मूल लागत 1260.63 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर 1635.03 करोड़ रुपये हो गई है। इस संशोधित लागत को गत 16 मार्च को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। यह कॉरिडोर नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली को मध्य दिल्ली से जोड़ेगा।आउटर रिंग रोड के मुकरबा चौक पर जैक पुशिंग के जरिये प्री-कास्ट आरसीसी बॉक्स से अंडरप...