नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। नई दिल्ली क्षेत्र को धूल मुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने गहन स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्र ने पूरे अभियान के संचालन के लिए चौदह विभागाध्यक्षों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनमें से हर नोडल अधिकारी एक स्वच्छता सर्कल के लिए जिम्मेदार होगा। एनडीएमसी के मुताबिक, इस मौसम में सूखी पत्तियों का संग्रह स्वच्छता टीमों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। एनडीएमसी ने सड़कों पर गिरने वाली पत्तियों की चुनौती से निपटने के लिए चार मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर्स तैनात किए हैं। धूल नियंत्रण के तहत ये मशीनें प्रतिदिन दो शिफ्टों में सड़कों और फुटपाथों की सफाई करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.