नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में स्कूली पुस्तकालयों को डिजिटल बनाने के दिशा में काम किया जा रहा है। मौजूदा शैक्षणिक सत्र के तहत 125 पुस्तकालयों को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं, लैंग्वेज लैब स्थापित की जा रही हैं। दिल्ली सरकार की ओर से पेश आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि शिक्षा निदेशालय द्वारा मौजूदा शैक्षणिक सत्र के तहत 125 पुस्तकालयों को अपग्रेड किया जाएगा। इनमें से प्रत्येक पुस्तकालय को 20 डिजिटल डिवाइस, 20 हेडफोन, एक लाइब्रेरी कियोस्क, एक चार्जिंग कार्ट और एक प्रिंटर उपलब्ध कराया जाएगा। सरकारी स्कूलों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त 175 कंप्यूटर लैब और 8,777 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूलों में साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली और पीने के पानी की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ...