नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली। राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है। शुक्रवार को दिल्ली के 12 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार यानी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता के स्तर में हल्का सुधार होने की संभावना है। राजधानी में आमतौर पर गर्मियों का मौसम अपेक्षाकृत कम प्रदूषण वाला रहता है, लेकिन इस बार धूल के चलते हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। दरअसल, दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां नहीं हुई हैं। मौसम गर्म और सूखा है। इसके चलते मिट्टी में नमी कम हो गई है। यह भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना ऐसे में तेज हवा अपने साथ काफी मात्रा में धूल उड़ाती रहती है। इसका असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ता है।...