नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बढ़ते तापमान और लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 'हीट वेव एक्शन प्लान 2026' को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूली बच्चों और निर्माण स्थलों पर कार्य कर रहे श्रमिकों का विशेष ध्यान रखने के साथ पक्षियों व पशुओं तक पानी की उपलब्धता पहुंचाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही हीट वेव पीड़ितों के लिए विशेष टीमें भी तैनात की जा रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि दिल्ली में पिछले दो से तीन वर्षों से लगातार 40 दिनों तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने का गंभीर ट्रेंड देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- 'थर्मल हॉटस्पॉट' चिन्हित कर विशेष ध्यान दे रही सरकार इस बार सरकार ने दिल्ली के चप्पे-चप्पे का वैज्ञानिक विश्लेषण किया है। सैटेलाइट डेटा के आधार पर उन क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.