राजधानी के लिए 15 अगस्त को मुंडन करेंगे आंदोलनकारी
देहरादून, अगस्त 11 -- देहरादून। गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज होगा। स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है। समिति के अनुसार राजधानी के मुद्दे पर विरोध जताने के लिए 13 अगस्त को सुबह नौ बजे देहरादून विधानसभा के बाहर सामूहिक मुंडन किया जाएगा। इसके जरिए आंदोलनकारी सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर करेंगे। समिति ने बताया कि इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को सुबह 9:30 बजे विधानसभा के बाहर से देहरादून-गैरसैंण पदयात्रा शुरू की जाएगी। आंदोलनकारी पैदल गैरसैंण पहुंचकर स्थायी राजधानी की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे। यह भी पढ़ें- पदोन्नति की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधी काली फीती समिति के मुख्य संयोजक पूर्व आईएएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.