राजधानी के तालाब और झीलों का कायाकल्प शुरू
नई दिल्ली, मई 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के पारंपरिक जल निकायों के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को डीडीए के जल संचय अभियान की शुरुआत की। पश्चिम विहार स्थित पार्क में स्थित लगभग 1.47 हेक्टेयर (3.6 एकड़) के जल निकाय से अभियान की शुरुआत के अवसर पर शकूरबस्ती के विधायक करनैल सिंह, डीडीए उपाध्यक्ष एन. सरवन कुमार व डीडीए अधिकारी मौजूद रहे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चिन्हित 101 जल निकायों का पुनरुद्धार करना है। उद्घाटन समारोह में उपराज्यपाल ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य है कि दिल्ली की ऐतिहासिक बावड़ियों, जलाशयों, झीलों, जल निकायों का कायाकल्प करना है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के 101 जलाशयों का होगा कायाकल्प; 'जल संचय अभियान' की शुरुआत पहले 77 जल निकायों के कायाकल्प की रूपरेखा तैयार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.