नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वातावरण में छाई धूल के चलते दिल्ली की हवा शुक्रवार को खराब श्रेणी में रही। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर दर्ज किया गया है। दिल्ली की हवा में शुक्रवार की शाम को प्रदूषक कणों का स्तर मानकों से लगभग ढाई गुना ज्यादा के स्तर पर रहा। दिल्ली के लोगों को इस बार गर्मियों के मौसम में भी खराब हवा में सांस लेना पड़ रहा है। आमतौर पर गर्मियों में प्रदूषण का स्तर कम रहता है, लेकिन इस समय दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ उड़ रही धूल ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम सूखा और गर्म होने के चलते मिट्टी में नमी की मात्रा कम है और धूल ज्यादा उड़ रही है। इसका असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.