नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के 45 विधानसभा क्षेत्रों में 400 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने की तैयारी शुरू की गई है। दिल्ली सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल राजधानी को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्नत तकनीक के माध्यम से 241 से अधिक प्रमुख सड़कों का पुनर्विकास करेगी। सभी सड़कों को 'वॉल-टू-वॉल कारपेटिंग' मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि आमतौर से सड़कों पर केवल बीच का हिस्सा ठीक किया जाता है। जहां गड्ढे होते हैं, वहीं पैचवर्क कर दिया जाता है। इससे कुछ समय बाद सड़क फिर खराब हो जाती है। नई प्रणाली में पूरी सड़क को एक समान रूप से 'वॉल-टू-वॉल' तैयार किया जाएगा, जिससे ...