नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- ई-बसों की फ्लीट के मामले में देश का नंबर-एक राज्य बन चुकी दिल्ली को जल्द ही 2800 इलेक्ट्रिक बसें और मिलेंगी। पीएम ई-ड्राइव स्कीम के तहत ये बसें इसी साल अलग-अलग चरणों में मिल जाएंगी। इसके बाद दिल्ली के बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर करीब नौ हजार हो जाएगी। इन बसों के रूटों पर उतर जाने के बाद दिल्ली में बसों का वेटिंग टाइम भी कम हो जाएगा। दिल्ली में बीते दिनों 300 इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल किया गया है, जिसके बाद राजधानी में कुल बसों की संख्या 6100 हो गई है। इनमें 4338 बसें इलेक्ट्रिक हैं। दिल्ली परिवहन विभाग के मुताबिक पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 2800 बसों की डिमांड काफी पहले भेज दी गई थी। इस स्कीम के तहत जल्द ही बसें मिलनी शुरू हो जाएंगी। अलग-अलग चरणों में इनमें से 1380 बसें डीटीसी को और 1420 बसें दिल्ली परिवह...