पटना, मार्च 28 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना की विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं को तेजी से पूरा करने को कहा है। उन्होंने शनिवार को बिहार गौरव पार्क, बांस घाट, पटना हाट, सभ्यता द्वार का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये। कहा कि इन सभी योजनाओं के पूरा होने से शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके। सीएम डॉ. राजेन्द्र प्रसाद समाधि स्थल के पास निर्माण कराये जा रहे लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क (बिहार गौरव पार्क) पहुंचे और वहां निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस पार्क का निर्माण लोकनायक के सम्मान में किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास इस पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से कराएं। इससे इस क्षेत...