मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आरपीएफ और कस्टम की संयुक्त टीम ने रविवार की देर शाम डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की एसएलआर बोगी से 10 बोरी विदेशी सुपारी जब्त की। जब्त सुपारी का वजन 850 किलोग्राम पाया गया। जांच के दौरान हैरान करने वाली बात सामने आयी। सुपारी की खेप कहां के लिए किसने बुक कराई थी, बोरी पर इसकी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि इसकी लोडिंग डिब्रूगढ़ में ही की गई थी। फिलहाल कस्टम मामले की आरपीएफ की मदद से तफ्तीश में जुटी है। इसकी पुष्टि आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने की है।बताया गया कि प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची राजधानी एक्सप्रेस में रेलवे के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आरपीएफ व कस्टम की टीम ने छापेमारी की। यह भी पढ़ें- गया-हावड़ा एक्सप्रेस में शराब तस्करी का खुलासा, स्टेशन पर 26 ब...