लखनऊ, जुलाई 24 -- परिचालन संबंधी वजहों से डिब्रूगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को 25 से 27 जुलाई तक बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह ट्रेन अब अपने तय रूट की जगह डिब्रूगढ़ - नाहरलागुन - रंगापारा नॉर्थ - रंगिया - गुवाहाटी - न्यू बोंगाईगांव होते हुए जाएगी। बताया कि 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी 25 और 26 जुलाई, 12424 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी 25 जुलाई, 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी 25 जुलाई और 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 जुलाई को उक्त बदले रूट से चलाई जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सफर पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। टिकट बुक करा चुके यात्रियों को एसएमएस के जरिए भी सूचना दी ...