बेगुसराय, जुलाई 21 -- बरौनी। सोमवार की शाम 7 बजकर 5 मिनट में बरौनी जंक्शन पर आने वाली ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लगभग 12 घंटे विलंब से मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे बरौनी जंक्शन पहुंची। नतीजतन उक्त ट्रेन से सफर करने वाले रेलयात्री बरौनी जंक्शन पर सारी रात रतजग्गा करने को विवश बने रहे। साथ ही, उक्त ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ट्रेन की जानकारी लेने के लिए सारी रात पूछताछ कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। जानकारी के मुताबिक रुट डायवर्ट होने के कारण यह ट्रेन करीब 12 घंटे बिलंव से बरौनी जंक्शन पहुंची। ट्रेन आने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- तीन घंटे लेट पहुंची मौर्य एक्सप्रेस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...