राजधानी एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश में आर्मी जवान घायल
गिरडीह, मई 10 -- सरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह चलती राजधानी एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश में एक आर्मी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर हुआ। घायल जवान की पहचान बिहार के गया निवासी 32 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार जयप्रकाश कुमार यूपी के झांसी से नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उन्हें गया स्टेशन पर उतरना था, लेकिन नींद नहीं खुलने के कारण वे गया में नहीं उतर सके। ट्रेन हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंची तो तकनीकी कारणों से उसकी रफ्तार धीमी थी। ट्रेन की गति कम होती देख जवान ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटा यात्री का पैर, पौन घंटे तड़पता रहा इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर गिर पड़ा और बुरी तरह घायल हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.