छपरा, जुलाई 21 -- कटिहार रेल मंडल में रेल ट्रैक के समीप बाढ़ का पानी पहुंचा महिला, बुजुर्ग, बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को परेशानी छपरा, हमारे संवाददाता। पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश और कटिहार रेल मंडल में रेल ट्रैक के समीप बाढ़ का पानी पहुंचने के कारण रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इसका असर छपरा जंक्शन पर भी देखने को मिला, जहां डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। यह भी पढ़ें- राजधानी एक्सप्रेस से सफर को रतजग्गा को विवश दिखे यात्रीरेल सेवाओं का प्रभावित होना ट्रेनों के विलंब से विशेषकर महिला, बुजुर्ग और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल सूत्रों के अनुसार, गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ की ओर से आने ...