राजधानी एक्सप्रेस में मची अफरातफरी
बेगुसराय, जुलाई 3 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन पर गुरुवार की शाम डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच बी-10 बर्थ 16 पर लावारिस हालत में एक पिठू बैग रखे होने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। जब उक्त बर्थ पर बरौनी से नई दिल्ली तक सफर करने के लिए पहुंचे यात्री ने उक्त बैग को हटाने को लेकर पहल की तो कोई नहीं मिला। इस दौरान कोच के यात्री परेशान बने रहे। ट्रेन खुलने के थोड़ी देर पहले जब बैग के मालिक द्वारा बैग हटाया गया तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। उक्त बैग वाले यात्री को फटकार भी लगाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.