कोडरमा, सितम्बर 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय रेलवे की ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाली बेडिंग व्यवस्था में बदलाव शुरू हो गया है। रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के साथ रेलवे की पुरानी सफेद चादरों और काले कंबलों का सफर अब समाप्त हो गया है। इनकी जगह अब भूरे रंग की चादर और तकिया खोल का इस्तेमाल शुरू किया गया है। वहीं, कंबल के स्थान पर सांगनेरी प्रिंट वाली 'दोहर' उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे की ओर से बताया गया कि फिलहाल रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो फेरों में नई बेडिंग व्यवस्था लागू की गई है। रेलवे की ओर से चरणबद्ध तरीके से बेडिंग में यह बदलाव किया जा रहा है।नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को चादर, तकिया खोल और कंबल के विकल्प के रूप में दोहर उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बेडि...