रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रातू रोड निवासी रमेश शर्मा ने राजधानी एक्सप्रेस में खानपान व्यवस्था की बदहाली को लेकर रेलवे से शिकायत दर्ज करवाई है। वे तीन दिसंबर को राजधानी एक्सप्रेस के बी टू सीट संख्या 44 में सफर कर रहे थे। उन्हें ट्रेन में जो खाना परोसा गया, उसकी गुणवता व सुविधाएं ठीक नहीं थी। बताया कि राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेन में यात्रियों को बुनयादी सुविधा तक ठीक से नहीं मिल रही है। शाम छह बजे ट्रेन रांची से रवाना हुई। लेकिन, शाम का नाश्ता रात्रि 8 बजे दिया गया। पहले चाय केतली में दी जाती थी, अब कागज के ग्लास में दी जा रही है, जो यात्रियों तक पहुंचते-पहुंचते ठंडा हो गई। नाश्ते में टोस्ट और लिट्टी परोसी गई थी। रात 10 बजे खाना परोसा गया, वह भी ठंडा था। शाकाहारी खाना में पनीर की सब्जी की गुणवता बेहद खराब निकली। सब्जी भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.