रांची, मई 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। इन दिनों राजधानी एक्सप्रेस में आसानी से आरक्षित बर्थ मिलना मुश्किल है, जिसके कारण इस ट्रेन में सफर करना मुश्किल हो रहा है। राजधानी एक्सप्रेस में 16 मई से पहले, 23 मई और 30 मई से तीन जून तक वेटिंग चल रही है। इसलिए, कई यात्री संघ राजधानी एक्सप्रेस को सात दिन चलाने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में रांची-राजधानी एक्सप्रेस चार दिन परिचालित हो रही है। दो दिन बोकारो से और दो दिन लोहरदगा से चल रही है। जबकि, रांची-बरकाकाना-हजारीबाग-कोडरमा नई रेललाइन बन चुकी है, इस मार्ग से राजधानी एक्सप्रेस नहीं चलने से रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा के यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने का मौका नहीं मिल रहा है। इससे इस क्षेत्र के व्यापारी, छात्र इस ट्रेन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं。
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को भेजा गया पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.