कटिहार, जनवरी 1 -- कटिहार, एक संवाददाता नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव होने से ट्रेन के कोच का शीशा क्रेक हो गया। हालांकि ट्रेन में यात्रा कर रहे कोच के यात्रियों को कुछ नहीं हुआ। इस मामले में नवगछिया रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में रेल थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी संबंधित घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया। मगर आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि ट्रेन के कोच संख्या एच 01 और यात्री बर्थ नंबर 11 और 12 के यात्रियों से पूछताछ किया गया। यात्री ने घटना की सूचना स्थानीय नवगछिया जीआरपी और आरपीएफ को दिया है। इसके बाद जीआरपी थाना में केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.