मुंगेर, सितम्बर 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।सायरंग-आनंद विहार चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुर की सीआइबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 20507 सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस के पावर कार से 22 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में ट्रेन में ड्यूटी कर रहे संविदा कर्मी सह एसी मैकेनिक करेंद्र दास को गिरफ्तार किया गया है। करेंद्र दास असम के कामरूप जिला स्थित हाजो थाना के निजनामुआ कुची निवासी नागेश्वर दास का पुत्र है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 11 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव और सीआइबी इंस्पेक्टर एसके सुधा ने बताया कि 5 सितंबर की रात्रि करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि सायरंग-आनंद...