बेगुसराय, फरवरी 3 -- बरौनी,निज संवाददाता। राजधानी एक्सप्रेस की पार्सल वैन से कस्टम विभाग और रेलवे सुरक्षा बल व सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में 40 बोरियों में 3480 किलो विदेशी सुपारी जब्त की गई। जब्त सुपारी की अनुमानित कीमत करीब चौबीस लाख 36 हजार आंकी गई है। कार्रवाई सोमवार की देर शाम करीब 7:30 बजे की गई। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में विदेशी सुपारी की तस्करी की सूचना कस्टम विभाग को मिली थी। कस्टम विभाग ने तत्काल आरपीएफ व सीआइबी को अवगत कराया। इसके बाद दोनों विभागों की टीम ने समन्वय स्थापित कर ट्रेन की तलाशी लेने का निर्णय लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर बरौनी लोकेश साव ने बताया कि जब्त की गई सुपारी की विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई है। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद कस्टम विभाग के अधिकारी जब्त सुपारी को अपने साथ लेकर आगे की जांच ...