राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत में भी सुविधा पास से करेंगे यात्रा
धनबाद, नवम्बर 3 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। रेलवे में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मी अब सुविधा पास, सेवानिवृत्ति पास और विधवा पास पर राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी पात्रता से उच्च श्रेणी में यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए पात्र श्रेणी से ऊपर की श्रेणी के निर्धारित किराए का अंतर देना होगा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के कारण इस सुविधा पर लगी रोक को एआईआरएफ के प्रयासों से हटाया गया है। रेलवे बोर्ड ने प्रक्रिया शुरू करने के साथ एचआरएमएस और पीआरएस में आवश्यक बदलाव के निर्देश जारी किए हैं। एआईआरएफ में ईसीआरकेयू के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा और धनबाद मंडल मीडिया प्रभारी एनके खवास ने महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव और एआईआरएफ महामंत्री शिव गोपाल मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.