रांची, जनवरी 30 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार थाना क्षेत्र की राजधर साइडिंग में अज्ञात अपराधियों ने कोयला लोडिंग कर रहे एक पेलोडर को निशाना बनाते हुए सात से आठ राउंड फायरिंग की। वहीं अपराधियों ने पेलोडर को जलाने का प्रयास किया। घटना के दौरान साइडिंग में तैनात एसआईएसएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सात राउंड जवाबी फायरिंग की इसके बाद अपराधी भाग निकले। घटना गुरुवार की रात लगभग 10.30 बजे की है। गोलीबारी की घटना में पेलोडर के साइड का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार और पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपराधियों की धरपकड़ के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने घटनास्थल से पांच गोली के खोखे बरामद किए हैं। वहीं गोलीबारी की घटना में राहुल स...