राजधनवार: बड़ा चौक में जाम की समस्या आम, लोग हलकान-परेशान
गिरडीह, मई 31 -- राजधनवार। धनवार नगर क्षेत्र के बड़ा चौक में इन दिनों जाम की समस्या आम हो गई है। यहां लंबा जाम लग जाता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर अनियंत्रित तरीके से वाहनों की आवाजाही, सड़क किनारे खड़े वाहन और ठेला-खोमचा के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सबसे अधिक जाम की समस्या ऑटो के कारण होती है। बड़ा चौक पर ही ऑटो चालक अपने वाहन खड़ा कर सवारी का इंतजार करते रहते हैं। कई बार ऑटो में पूरी सवारी भरने तक चालक चौक पर ही वाहन खड़ा रखते हैं, जिससे यातायात बाधित हो जाता है और जाम लग जाता है। हालांकि हाल के दिनों से कुछ ऑटो बस पड़ाव में ठहराव हो रहा है।जाम के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.