राजधनवार: दसरेडीह में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गिरडीह, जून 1 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के दसरेडीह गांव में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान दिनेश कुमार सोनी के पुत्र अंकित कुमार सोनी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। देर रात करीब 2 बजे एक परिजन शौच के लिए बाहर निकला तो उसने देखा कि अंकित घर के बरामदे में फांसी के फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.