गिरडीह, अप्रैल 13 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। भाजपा गिरिडीह के ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा के नेतृत्व में रविवार को धनवार के गांधी चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड परिसर में एकत्रित हुए। जहां से वे पैदल मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी चौक पहुंचे और पुतला दहन किया। मौके पर महेंद्र वर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार लगातार युवाओं के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में होनेवाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में प्रस्तावित उत्पाद सिपाही परीक्षा का पेपर लीक होना इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से युवाओं की मेहनत पर पानी फिर रहा है और सरकार की कार्यशैली पर सव...