भागलपुर, जून 12 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। सुल्तानगंज प्रखंड स्थित खादी ग्रामोद्योग परिसर में गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव  का 79वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक फणींद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने केक काटा व खादी ग्रामोद्योग परिसर में पौधे लगाए। नेताओं ने लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अफरोज आलम, अशोक यादव, नटविहारी मंडल, दिवाकर मंडल, घनश्याम शर्मा, मोहम्मद मेराज, मोहम्मद मंजूर, किरण देवी, कंचन देवी, गीत देवी, मीना देवी एवं शोभा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- लालू प्रसाद का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया यह भी ...