पटना, मार्च 30 -- ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शामिल होने पहुंचे बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, बिहार प्रभारी दिनेश सिंह, स्थानीय किसान नेता मन्नवर जी को ओडिशा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजद ने इस कार्रवाई को न केवल किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास बताया है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर भी सीधा प्रहार भी कहा है। किसानों की न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में राजद नेताओं ने लड़ाई जारी रखने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...