रांची, जून 19 -- रांची, हिब्यू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने धनबल और सत्ता के प्रभाव से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया, जबकि उसके सहयोगी बने कुछ दलों ने गठबंधन के साथ विश्वासघात किया। दुबे बोले, राजद और माले ने परिमल नथवानी से पैसे लेकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट किया। यह एक कड़वा सच है। जनता जान चुकी है कि चंद रुपयों और राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन दलों ने अपने सिद्धांतों और इमान का सौदा किया है। अब अपनी इस राजनीतिक शर्मिंदगी और जनाक्रोश से बचने के लिए कांग्रेस नेतृत्व पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी। यह भी पढ़ें- हमारे MLA ने गद्दारी नहीं की; राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों पर भड़की CPI ने कांग्रेस आलाकमान को लि...