मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- पारू। जगदीशपुर बाया गांव स्थित शिवमंदिर परिसर में रविवार को नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राजद विधायक शंकर प्रसाद को सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि सूबे में भ्रष्टाचार और अफसरशाही हाबी है। प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव पंडित, राजेश्वर प्रसाद यादव, गणेश प्रसाद यादव, मोहन राय पटेल, रघुनाथ प्रसाद यादव, अरुण पासवान, रूपेंद्र कुशवाहा, अजय यादव, विजय यादव, ब्रजकिशोर भगत, वीरेंद्र पटेल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...