सीवान, मई 4 -- बिहार में सीवान जिले के रघुनाथपुर के राजद विधायक ओसामा शहाब के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर और नई किला स्थित घरों पर एक साथ सीवान पुलिस ने सोमवार की सुबह में छापेमारी की। छापेमारी का नेतृत्व सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार व एसपी पूरन कुमार झा ने किया। यह छापेमारी गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कमनपुरा व वर्तमान में यूपी के गोरखपुर जिले के खोराबार उर्फ सुआ बाजार यमन सहारा स्टेट में रहनेवाले डॉ. विनय कुमार सिंह की पत्नी डॉ. सुधा सिंहकी ओर से सीवान शहर के महादेवा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मामले में की गई है। डीआईजी ने बताया कि चिकित्सक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद यह छापेमारी की गई है। छापेमारी को लेकर उनके घर के आसपास बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.