राजद विधायक अविनाश मंगलम के भाई के साथ मेले में मारपीट, मामूली विवाद में सिर पर सटा दी पिस्टल!
एक संवाददाता, सितम्बर 8 -- बिहार के अररिया जिले के रानीगंज से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक अविनाश मंगलम के भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक के भाई धनंजय कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके साथ यमुना घाट में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मेले के दौरान मारपीट की गई। उन्होंने रानीगंज थाना में आवेदन देकर नवनीत, राजू सिंह एवं अन्य लोगों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया है। मेले में मामूली बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। धनंजय ने कहा कि उनके सिर पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।गाड़ी हटाने को लेकर विवाद धनंजय कुमार ने बताया कि 6 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपने बड़े भाई राजद विधायक अविनाश मंगलम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.