मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर। रोहुआ निवासी युवा चिकित्सक डॉ. रोहित कुमार शनिवार को राजद में शामिल हो गए। पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की मौजूदगी में विधायक सह राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह जानकारी देते हुए राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि डॉ. रोहित को राजद की पट्टी, टोपी व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की जीवनी पुस्तक भेंट कर पार्टी में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विस अध्यक्ष एवं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन प्रदेश महासचिव बल्ली यादव, भाई अरुण, राजेश पाल, सतीश चंद्रवंशी, छात्र राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, डॉ. मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता म...