राजद-माले ने दिया धोखा, कांग्रेस को नहीं किया वोट : के. राजू
रांची, जून 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव की हार के लिए राजद और माले को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि राजद और माले के विधायकों ने धोखा दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं किया, जिससे उनकी हार हुई। झामुमो के 30 विधायकों ने झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम को वोट किया और चार विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाला, जबकि कांग्रेस के 16 वोट पार्टी प्रत्याशी को मिले। इसलिए हमें 20 वोट मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी 16 विधायकों ने पार्टी प्रत्याशी प्रणव झा के पक्ष में मतदान किया। यह वह लिखित रूप से दे सकते हैं। कांग्रेस के अलावा झामुमो के चार वोट इंटेक्ट रहे, जो उन्हें मिला। पूरा गठबंधन इंटेक्ट नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की हार नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.