राजद प्रमुख लालू प्रसाद के जन्मदिन पर काटे केक
भभुआ, जून 11 -- पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक कमेटी गठित करने का निर्णय जनसमस्याओं के खिलाफ आमजनों को गोलबंद करने पर किया विचार-विमर्श (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर गुरुवार को पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाया। राजद के प्रधान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता के पुरोधा पार्टी अध्यक्ष का 79वां जन्मदिन मनाया गया है। कार्यकर्ताओं के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के संघर्ष की कहानी का साझा किया गया और उनके कार्यकाल के दौरान गरीबों, पिछड़ों, दलितों के उत्थान के लिए किए गए कार्य की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.