पटना, अप्रैल 12 -- राजद प्रदेश मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन होगा। यह जानकारी राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने बताया कि राजद प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित समारोह का उद्घाटन प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल पत्र जारी कर पटना प्रमंडल, मगध प्रमंडल, तिरहुत प्रमंडल के वैशाली जिला के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...