पटना, दिसम्बर 24 -- प्रदेश राजद कार्यालय में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, समाज सुधारक और लेखक सदाशिव साने गुरुजी की जयंती मनाई गई। प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि सदाशिव साने ने समाज में प्रेम, समरसता और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष को बढ़ावा दिया। इन्होंने 1930 में शिक्षक की नौकरी से त्यागपत्र देकर गांधीजी के साथ असहयोग आंदोलन में भाग लिया। साने गुरुजी अपने सरल जीवन, निस्वार्थ सेवा और साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। मौके पर संजय ठाकुर, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, भाई अरुण कुमार, फैयाज आलम कमाल, प्रमोद कुमार राम, डॉ. कुमार राहुल सिंह, संजय यादव, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, निर्भय कुमार अंबेडकर, बल्ली यादव, हरेंद्र कुशवाहा, कुमर राय, दुर्गेश यादव, जेम्स कुमार यादव, सरदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.