पटना, जून 8 -- हम (से) के संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजद ने शिवचंद्र राम के साथ जो किया, वह कोई नया नहीं हैं। हमारे समाज के पास इतना पैसा कहां कि उन्हें (राजद नेतृत्व को) खुश कर पाएं। मांझी ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि एससी/एसटी की पर्चा वाली जमीन पर सबसे ज्यादा अवैध कब्जा राजद वालों ने ही किया हुआ है। जो गरीबों की जमीन तक को नहीं छोड़े ऐसे लोगों से किसी भी चीज की उम्मीद करनी बेमानी है। यह भी पढ़ें- MLC चुनाव पर RJD में कलह, रोहिणी आचार्या के बाद शिवचंद्र राम ; इस्तीफा दिया, फूट-फूटकर रोए वैसे हम शिवचंद्र भाई के साथ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...