मुंगेर, जुलाई 21 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल की मुंगेर इकाई ने बिहार के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में कथित भगवाकरण को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राजद ने कहा है कि शिक्षा संस्थानों को किसी विशेष वैचारिक या राजनीतिक प्रभाव का केंद्र बनाने का प्रयास लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। मंगलवार को जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष संजय कुमार बिंद, जिला प्रधान महासचिव आकाशदीप यादव और जिला प्रवक्ता कुमार सौरव जयसवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, संवैधानिक मूल्य, सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक चेतना और समान अवसर की भावना विकसित करना है। शिक्षण संस्थान किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा के प्रचार का मंच नहीं बन सकते। नेताओं ने सवाल किया कि आखिर किस आध...