राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस, सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया
जमशेदपुर, जुलाई 5 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने सोमवार को जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी के नेतृत्व में पार्टी का 30वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर 30 पाउंड का केक काटकर पार्टी की गौरवशाली यात्रा का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम स्थल को राजद के झंडों और बैनरों से सजाया गया था। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की स्थापना सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से हुई थी तथा तीन दशकों से राजद गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाती रही है। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- दुमका परिसदन में धूमधाम से मनाया गया राजद का 30वां स्थापना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.